कांगे्रस के शासन में खुशहाल था हर वर्ग : स्वीटी रंगा

19

शाहाबाद मारकंडा, 23 नवम्बर (सुरजीत शिवालिक): कांगे्रस नेत्री स्वीटी रंगा नलवी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव बचगांवा में लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों बारे बताया व महिलाओं से भी बातचीत की। स्वीटी रंगा ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से नई-नई घोषणाएं कर जनता को लाईनों में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्रों में त्रुटियों को ठीक करवाने व अन्य कागजी कार्यो को पूरे करवाने के लिए लोग अपना काम-धंधा छोड़कर लम्बी-लम्बी लाईनों में खड़े रहते है। स्वीटी रंगा ने कहा कि भाजपा ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, गरीब व्यक्ति सहित हर वर्ग को सड़कों पर उतरने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा कि मंहगाई इस कद्र बढ़ चुकी है कि मजदूर आदमी को परिवार का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। स्वीटी ने कहा कि आज जनता कांग्रेस सरकार के शासन को याद कर रही है। क्योंकि कांग्रेस के शासन में हर वर्ग खुशहाल था, हर वर्ग को मान-सम्मान मिलता था। लेकिन आज भाजपा सरकार में जनता को केवल परेशानियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। इस मौके पर कविता रानी, प्रोमिला, रजनी देवी, शांति देवी, कृष्णा देवी सहित महिलाएं उपस्थित थे।