इन्द्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी करनाल के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में भाग लिया जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और पदक भी हासिल किएl जोकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें 84 किलोग्राम कराटे प्रतियोगिता में पदम वर्मा जोकि बीएससी कंप्यूटर सेकंड ईयर के छात्र रहे हैं ने रजत पदक हासिल किया l इसी प्रतियोगिता में सोनम ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया l यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में 14 जनवरी 2024 को हुई l ताइक्वांडो में पदम वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया ,यह प्रतियोगिता 10 December 2023 को हुई थी l महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ सतीश कुमार भारद्वाज, शारीरिक विभाग, के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l खेलों के प्रति सतीश कुमार भारद्वाज की रुचि ने ही विद्यार्थियों को प्रेरित और मार्गदर्शित किया है l यह महाविद्यालय के लिए एक श्रेष्ठतम उपलब्धि रही है l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विकास अत्रि एवं अन्य उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर को उनके अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l