कब्जे से सोने के आभूषण, 75 हजार रुपए नगदी व वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल की बरामद

198
चेन स्नेचिंग की चार वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी करनाल पुलिस ने किए गिरफ्तार।
करनाल विजय कांबोज।। पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए 1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार द्वारा गठित टीम सहायक उप निरीक्षक मदन की अध्यक्षता में उधम सिंह चौक सेक्टर 32 से दो आरोपी…. *जतिन भारद्वाज उर्फ नन्नू पुत्र संजय भारद्वाज व परमजीत उर्फ प्रिंस पुत्र प्रीतम पाल निवासी पटियाला,पंजाब को चेन स्नेचिंग के मामले में सोने के आभूषण,75 हजार रुपए नगदी व वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में सीआईए इंचार्ज ने सूचना देते हुए बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा करनाल के अनेक जगहो से चेन स्नेचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया गया था।
 10 अक्टूबर 2025 को सेक्टर 32 के एरिया से एक नकली हार को चुराया गया।
12 अक्टूबर 2025 को दयाल सिंह कॉलोनी से एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर घटना को अंजाम दिया गया था। एक महिला के कानों के सोने के टॉप्स की छीना झपटी की गई।  13 अक्टूबर 2025 को ही आरोपियों द्वारा करनाल शहर के एरिया से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर घटना को अंजाम दिया गया था।
जांच इकाई द्वारा आज दोनों आरोपियों को स्नैचिंग की इन वारदातों को अंजाम देने के संबंध में काबू कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।