उज्जायी प्राणायाम गले के रोगों को दूर करता है – सोमनाथ अरोड़ा

55

करनाल विजय कांबोज।। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समित्ति एवम आयुष विभाग करनाल के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कनिका पब्लिक स्कूल करनाल में लगाया जा रहा है। आज शिविर के छटे दिन भारत स्वाभिमान न्यास करनाल के जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा ने सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ मंत्रोउचारन के साथ करवाया। उन्होंने विशेषरूप से *ओम* शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि ओम तीन अक्षरों से मिलकर बना है। यह परमात्मा ईश्वर का निज नाम है। अ से अकार, उ से उकार और म से मकार ये तीन सृष्टि, स्थिति और संहारक के सम्पादक ब्रह्मा, विष्णु तथा रुद्र के वाचक हैं। उन्होनें गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, संगठन सूत्र, प्रार्थना मंत्र का शुद्ध उच्चारण सिखाया। योग्गिंग् जॉगिंग के 12 अभ्यास एवम सूर्यनमस्कार का अभ्यास योगा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती राज अरोड़ा एवम यॉग शिक्षिका उर्मिला पांचाल ने करवाये। मधुमेह और सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के भी अभ्यास सहजता से करवाये। सोम अरोड़ा ने बताया कि सर्दियों के मौसम में उज्जायी प्राणायाम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्राणायाम से गले के विकारों का नाश होता है जैसे थाइरॉइड, गले की खिंच खिंच, हकलाना तुतलाना आदि में यह प्राणायाम सहायक है। विशेष आमंत्रित अतिथि बहन दिव्या आर्या ने वैदिक भजन से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपने उध्बोधन में बताया कि

महिला एक नही दो-दो घरों को पूरी जिम्मेदारी से संभालती हैं इसलिए वे पुरषों के समान नही बल्कि उनसे बेहतर हैं। इस अवसर पर
जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती राज अरोड़ा ने दिव्या आर्या का अंगवस्त्र के साथ स्वागत अभिनंदन किया तथा अदरक, अजवायन, तुलसी पत्ता आदि का काहड़ा प्रसाद रूप में वितरित किया। उन्होंने बताया कि इस सहयोग शिक्षक शिविर में 35 योग साधिकाएं भाग ले रही हैं जिनमें अधिकतर कनिका पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाएं हैं । आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने विशेष रूप से ध्यान अभ्यास कराया
इस अवसर पर सोमनाथ अरोड़ा, डॉ अमित पुंज, कुसुम, श्रीमती राज अरोड़ा, जसप्रीत अरोड़ा, सुनील, वीना अरोड़ा, सुमन, सोनम, प्रियंका, पूनम, उर्मिला, ईशा, सोनिया , गीतू, सुनीता इत्यादि उपस्थित रहे।