इंद्री विजय कांबोज।।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहीद उधमसिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी, इंद्री में ग्रामीण महिलाओं के लिए खेलकूद आयोजित करवाई गई जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं एवं लड़कियों ने बढ़चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रशाद ने शिरकत कर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। इस खेलकूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता इंद्री की सीडीपीओ मीना रतन ने की। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला हरियाणा के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता करवाई गई और ब्लॉक इंद्री के बाद यह प्रतियोगिताएं जिला के अन्य सभी खंडों में करवाई जानी हैं।
वर्ष 2024-25 में ग्रामीण महिलाओं के लिए खेलकूद योजना में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए पोटेटो व चाटी रेस की जगह म्यूजिकल चेयर एंव डिस्कस थ्रो खेल करवाए गए। 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर रन और इसी प्रकार 30 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों/महिलाओं के लिए 300, 400 मीटर रेस व साइकिल रेस में महिलाओं व लड़कियों ने बढ़चढक़र भाग लिया।