इंद्री विजय कांबोज।।इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने करनाल लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले इसके लिए उन्होंने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है| आज इंद्री नगर पालिका क वार्ड नंबर 12 व 13 गांव गुढ़ा में घर घर जाकर के लोगों से वोट की अपील की| वहीं पर उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र भी लोगों को दिया है| इस अभियान में उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है| काफी संख्या में उनके साथ कार्यकर्त्ता भी उनके साथ चल रहे हैं| इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 11 और 12 मई को डोर टू डोर जाकर के लोगों से वोट की अपील करने का निर्णय लिया गया था उसी के संदर्भ में हम आज गांव गुढा में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं|
उन्होंने कहा कि लोगों का भरपूर समर्थन होने मिल रहा है लोग भाजपा के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की वजह से ही भाजपा को भारी बहुमत से करनाल लोकसभा से विजय बनाएंगे उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य बीजेपी के शासनकाल में हुए हैं उतने विकास कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए हैं जिसका श्रेय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है| उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष जनता को बहकाने का प्रयास कर रहा है उन्होंने कहा कि 4 जून को जब मतगणना होगी तो करनाल लोकसभा से मनोहर लाल को भारी विजय मिलेगी वहीं पर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे| उन्होंने कहा कि जल्द ही इंद्री में भी एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा| करनाल जिले में राष्ट्रीय स्तर के नेता एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं जिसमें करनाल लोकसभा के लोग इस रैली में पहुंचकर के अपने नेताओं के विचार सुनेंगे| भाजपा के उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले इसके लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों के बीच जाकर के भाजपा की जो विकास कल्याणकारी नीतियां हैं उनको भी बता रहे हैं।