इंद्री का स्वाभिमान महासम्मेलन, उमड़ेगा जन सैलाब  भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष योगी शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

11
 इंद्री विजय कांबोज।।
 विधानसभा चुनाव से बिगुल के बीच आज इंद्री का स्वाभिमान महासम्मेलन होगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष योगी शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा भाजपा के कई बड़े नेता भी इंद्री में पहुंचेंगे। इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित इस महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजयुमो हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं महासम्मेलन के संयोजक सुरेंद्र उड़ाना ने शनिवार को अनाज मंडी में महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया इंद्री का स्वाभिमान महासम्मेलन को लेकर जनता में जोश का माहौल है। 25 अगस्त को होने वाले इसे महासम्मेलन में हजारों लोग शामिल होंगे। भाजयुमो हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उड़ाना ने बताया कि रविवार को इंद्री की अनाज मंडी में यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। युवा नेता सुरेंद्र उडाना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की राजनीति के मायने बदले। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें पार्टी के आम कार्यकर्ता को उनकी काबीलियत देखकर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। प्रदेश में जारी नौकरियों की बंदरबांट को भाजपा ने समाप्त किया। भाजपा ने 10 साल युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी।
प्रदेश के हर हलके का समान विकास करवाया गया। यही वजह है कि प्रदेश में भाजपा का वोट बैंक लगातार बढ़ा है। भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा मान सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खेमे बने हैं, जबकि भाजपा त्याग व समर्पण की पार्टी है। सुरेंद्र उड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद सीएम नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ा। प्रदेश के विकास के लिए अनेक घोषनाएं की गई। सुरेंद्र उड़ाना ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की जनता अच्छी तरह से वाकिफ है कि उनका भला भाजपा में ही संभव है। सुरेंद्र उड़ाना ने दावा किया कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। बता दें कि सुरेंद्र उड़ाना इंद्री में भाजपा का युवा चेहरा हैं। 10 साल भी से अधिक समय भाजपा पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर जनता के बीच हैं। अपने हलके में लगातार सक्रिय सुरेंद्र उड़ाना अपने हलके इंद्री में मेहनत कर रहे हैं। इंद्री का स्वाभिमान महासम्मेलन में चेयरमैन मकेश भाई प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, दिनेश प्रजापति व पूर्व विधायक राजेश कुमार प्रजापति व राजस्थान से अशोक प्रजापति भी शिरकत करेंगे।