सीआईए-2 की बड़ी कामयाबी
अम्बाला (जयबीर राणा थंबड)
आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत सीआईए-2 निरीक्षक व पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा नं0 50 दिनांक 15 अप्रैल 2009 धारा 302,201,34 आईपीसी (मर्डर) थाना साहा जिला अम्बाला में दर्ज हत्या के मामले में (वर्ष-2009) 16 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी राम रखा सिहँ निवासी गाँव कोईली टोल बेगहा रासुल्गज उर्फ कोईली जिला सीतामढ़ह बिहार जिस पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था को 09 दिसम्बर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।









