जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए दिए 22 हजार रूपए
इन्द्री विजय कांबोज।। नन्हेड़ा स्कूल में पढ़ रही पलक,जानवी,मिश्री तथा खुशबु के पिता की मृत्यु उपरांत उनके परिवारों की मदद के लिए खेड़ा निवासी सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर दर्शन लाल कंबोज ने सुबह की सभा में पहुंच कर 22000 रुपये की राशि बच्चों को भेंट की। दर्शन लाल कंबोज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना शिक्षा के इंसान की जिंदगी में अंधेरा ही अंधेरा है। उन्होंने कहा कि अशिक्षित मनुष्य के तरक्की के रास्ते सीमित हो जाते हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी बच्चों को मन लगा कर पढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गलियों में इधर-उधर बिना कारण घूमना भी ध्यान को भंग करता है जिससे एकाग्रता समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे उन सब बच्चों की मदद करते रहेंगे जो पढऩे में होशियार हों और गरीबी की वजह से उनकी पढ़ाई बाधित हो जाती है। सेवानिवृत्त अध्यापक धर्मराज गांधी ने बच्चों की आर्थिक मदद करने लिए दर्शन लाल कंबोज का आभार व्यक्त करते हुए कहा दर्शन लाल कम्बोज बहुत ही मेहनती और समाज सेवी इंसान हैं।उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह कालेज निर्माण में उनकी अग्रणी भूमिका रही। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी महिंद्र कुमार, उधम सिंह ,सुनील सिवाच तथा अमित कम्बोज खेड़ा ने भी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
Post Views: 79