इन्द्री विजय कांबोज ।। हरियाणा योग आयोग के निर्देश पर 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आयुष विभाग की तरफ से डॉक्टर सतपाल के मार्गदर्शन में योग सहायक रमन देवी के द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बूढ़नपुर बांगर में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया | इस अवसर पर योग सहायक रमन देवी ने बताया कि सूर्य नमस्कार बीमारियों से मुक्ति तथा मानसिक तनाव से भी मुक्ति का एक आसान तरीका है, जिसे प्रतिदिन के जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।सूर्य नमस्कार के द्वारा त्वचा रोग समाप्त हो जाते हैं अथवा इनके होने की संभावना समाप्त हो जाती है। इस अभ्यास से कब्ज आदि उदर रोग समाप्त हो जाते हैं और पाचन तंत्र की क्रियाशीलता में वृद्धि हो जाती है। इस अभ्यास के द्वारा हमारे शरीर की छोटी-बड़ी सभी नस-नाडि़यां क्रियाशील हो जाती हैं, इसलिए आलस्य, अतिनिद्रा आदि विकार दूर हो जाते हैं। सूर्य नमस्कार का अभ्यास बारह स्थितियों में किया जाता है : (1) दोनों हाथों को जोड़कर सीधे खड़े हों। नेत्र बंद करें। ध्यान ‘आज्ञा चक्र’ पर केंद्रित करके ‘सूर्य भगवान’ का आह्वान ‘ॐ मित्राय नमः’ मंत्र के द्वारा करें। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका उर्मिला देवी व अध्यापक कृष्ण कुमार व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |









