इन्द्री विजय कांबोज।। योग आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार व जिला करनाल में आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सतपाल के मार्गदर्शन में इंद्री खंड के गांव बयाना और रन्दोली के आंगनवाड़ी केंद्र में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष योग सहायक सीमा ने सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के तहत सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया | उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है। हर एक आसन का अपना एक महत्व है। इसे करने से कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य अच्छा होता है। शरीर में खून का संचार अच्छे से होता है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास से तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के करने से कुछ ही समय के बाद आप अपने शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य में बहुत अंतर पाएंगे ।
सूर्य नमस्कार के करने से आपका सौंदर्य बढ़ता है व वजन कम करने में काफी सहयोग मिलता है। सर्दी के मौसम में सूर्य नमस्कार करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है जिससे हमें ठंड का अनुभव बहुत ही कम होता है। आयुष योग सहायक सीमा ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम सूर्य नमस्कार से होगा कमाल हरियाणा बने स्वस्थ और खुशहाल तथा हर दिन योग हर दिन नई शुरुआत हरियाणा में लाए स्वर्णिम प्रभात रखी गई है। उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का सभी से आह्वान किया।