शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी करनाल में क्षेत्रीय युवा उत्सव का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

139

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी (करनाल) में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव का आयोजन युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र एवं उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के सौजन्य से किया जा रहा है। 15 अक्तूबर 2025 को आयोजित क्षेत्रीय युवा उत्सव का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि डॉ रामपाल सैनी, वाइस चांसलर, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय एवं विशेष अतिथियों जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ अनिता जून, पूर्व प्राचार्य डॉ विकास अत्री, श्री सतीश चावला ,स्वर्णिम भारत फाउंडेशन, श्री सुरेश पूरी, डॉ पूनम बागी एसोसिएट प्रोफेसर, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, पलवल कुरूक्षेत्र, श्री दर्शन लाल, श्री समय सिंह, श्री प्रदीप जी, श्री शिव कुमार के आगमन पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेन्द्र सिंह बागी एवं कॉलेज काउंसिल के सदस्यों डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ राजकुमार, डॉ अनिल कुमारी, डॉ रणबीर सिंह, डॉ शालिनी, डॉ मीरा कश्यप एवं डॉ दीपा शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों ने गर्मजोशी से मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय में उनके आगमन पर एन. सी. सी. के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एन. सी. सी. के प्रभारी कैप्टेन डॉ रणबीर सिंह की अगुवाई में दिया गया। महाविद्यालय में विविध प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, जिनमें विशेष आकर्षण रहा। हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाली “सांझी” प्रदर्शनी, जिसने क्षेत्रीय लोक संस्कृति और परंपराओं को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेन्द्र सिंह बागी ने हरियाणवी सांस्कृतिक कॉर्नर के लिए डॉ. पूनम बागी, एसोसिएट प्रोफेसर, श्रीमती बाला देवी एवं धन्नो देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।आज के कार्यक्रम में 26 महाविद्यालयों से 57 टीमों ने 7 गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में सुबह के सत्र में विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रथम मंच का संचालन डॉ दीपा शर्मा एवं डॉ एस. बी. भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया।हरियाणवी समूहगान एवं हरियाणवी समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को हरियाणा की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। स्टेज 2 का सफल संचालन प्रो पूजा द्वारा किया गया। द्वितीय मंच पर पश्चिमी एकल गायन तथा पश्चिमी समूहगान की प्रतियोगिताएँ हुईं, जिनमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तृतीय मंच का सफल संचालन डॉ बाल ऋषि द्वारा किया गया। हिंदी वाकपटुता तथा अंग्रेज़ी वाकपटुता प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रातः सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ रामपाल सैनी, वाइस चांसलर, चौधरी रणबीर सिंह महाविद्यालय, जींद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे उत्सव न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। महाविद्यालय की पूर्व छात्र संघ की प्रधान डॉ पूनम वर्मा एवं उप प्रधान श्री श्रवण कुमार जी को भी स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ रामपाल सैनी, वाइस चांसलर, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. मीरा कश्यप एवं सह-संयोजक डॉ. भारती एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्यों के पूर्ण सहयोग से किया गया। डॉ पूनम बागी, एसोसिएट प्रोफेसर साइकोलॉजी, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज पलवल, डॉ स्नेह यादव, एसोसिएट प्रोफेसर, पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल ने भी शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज की गतिविधियों ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी में प्रथम स्थान पर आर्य पी जी कॉलेज पानीपत रहे, द्वितीय डी. ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, करनाल एवं तृतीय स्थान पर गवर्मेंट कॉलेज फॉर विमेन, करनाल रहे। वेस्टर्न वोकल सोलो में प्रथम स्थान पर गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल रहे, द्वितीय स्थान पर आई बी कॉलेज पानीपत एवं तृतीय स्थान पर पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल रहे।वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो में प्रथम स्थान पर एस. डी. कॉलेज पानीपत रहे, द्वितीय आर्य पी जी कॉलेज पानीपत एवं तृतीय स्थान पर गुरु नानक खालसा कॉलेज रहे। वाकपटुता हिंदी में प्रथम स्थान पर एस डी कॉलेज पानीपत रहे, द्वितीय गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल एवं तृतीय स्थान पर आई बी कॉलेज पानीपत रहे । वाकपटुता इंग्लिश में प्रथम स्थान पर आर्य पी जी कॉलेज, पानीपत रहे, द्वितीय के. वी. ए. डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन, करनाल एवं तृतीय स्थान पर एस.डी. कॉलेज पानीपत रहे। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, प्रथम, द्वितीय आर्य.पी. जी. कॉलेज पानीपत एवं तृतीय स्थान पर आई. बी. कॉलेज पानीपत रहे। सांग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर से.डी. कॉलेज, पानीपत प्रथम, द्वितीय स्थान पर आर्य पी जी कॉलेज पानीपत एवं डी. ए.वी.(पी. जी.) कॉलेज करनाल, एवं तृतीय स्थान पर शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी करनाल रहे। इस अवसर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, करनाल, डॉ अनिता जून, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से श्री आबीद अली, विश्वविद्यालय उम्मीदवार, श्री अशोक चावला, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी आब्जर्वर एवं डॉ ऋषिपाल, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ महेंद्र सिंह बागी ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ मीरा कश्यप ने प्रस्तुत किया। महोत्सव की सफलता के लिए प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने सभी टीमों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह एक सफल कार्यक्रम रहा।