शहीद उधम सिंह महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज भारतोलन चैंपियनशिप में कई मैडल हासिल करके कालेज का किया नाम रोशन

70

इंद्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी करनाल के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज भारतोलन चैंपियनशिप में भाग लिया जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और पदक भी हासिल किएl जोकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में 21-11-2023 से 22-11-2023 तक आयोजित हुई, जिसमें पारस ने रजत पदक व शिव कुमार ने कांस्य पदक व अभिषेक कुमार ने रजत पदक एवं कमल ने कांस्य पदक हासिल किया l राज्य स्तरीय भारतोलन चैंपियनशिप में पारस ने कांस्य पदक हासिल किया और यह गतिविधि नूह मेवात में 24 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक संपन्न हुई l जिला स्तरीय भारत तोलन प्रक्रिया चैंपियनशिप में पारस ने 73 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया।

यह चैंपियनशिप करण स्टेडियम करनाल में आयोजित हुई lयह गतिविधि 6 नवंबर 2023 को संपन्न हुई इसी प्रक्रिया में शिवकुमार ने 109 वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया और यह गतिविधि कुरुक्षेत्र में 9 नवंबर 2023 को हुई इसी क्रम में चलते हुए अभिषेक ने स्वर्ण पदक हासिल किया और यह पदक उन्होंने 67 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हासिल किया l इसी क्रम में कमल कुमार ने 73 किलोग्राम भारतोलन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया l महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ सतीश कुमार भारद्वाज, शारीरिक विभाग, के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l खेलों के प्रति सतीश कुमार भारद्वाज की रुचि ने ही विद्यार्थियों को प्रेरित और मार्गदर्शित किया है l यह महाविद्यालय के लिए एक श्रेष्ठतम उपलब्धि रही है l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विकास अत्रि एवं अन्य उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर को उनके अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी और विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l