इन्द्री विजय कांबोज।।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने आज इन्द्री हल्के के कमालपुर रोड़ान, राजेपूर, खूखनी, गढ़ी जाटान तथा पूजम, कुडक़, जरीफा व बालू सहित कई गांवों का दौरा कर पांच मई को करनाल में मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जंयती में पहुंचनें का न्यौता दिया। इस मौके पर ब्राहण समाज के कई नेता उनके साथ मौजूद रहे। इसी क्रम में गांव राजेपुर में पहुंचनें पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा का गांव के सरपंच मांगे राम शर्मा ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मंत्री विनोद शर्मा को पगड़ी व शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच का संचालन मास्टर सुखदेव शर्मा ने किया। उपस्थित गांववासियों को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव करनाल की पुरानी सब्जी मंड़ी में पांच मई को मनाया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश के लोग शामिल होगें। यह एक सामाजिक कार्यक्रम है जिसका न्यौता देने के लिए मैं आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम जी एवं अन्य महापुरूषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। हम सब का कत्र्तव्य बनता है कि हम सब आपस में मिलजुल एक दूसरे का दु:ख दर्द बांटकर अपना जीवन जिए ओर एक दूसरे का साथ दें तभी समाज तरक्की कर सकेगा।
हर किसी का सम्मान करे ओर जो कोई जुल्म करता है उसके खिलाफ आवाज उठाए। हमें भूतकाल की बातों को छोडक़र आगे बढऩे की सोच बनानी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति ताकत प्राप्त करने का एक जरिया है। पावर पाकर ही आप समाज व देश का भला कर सकते है। राजनीति के बिना समाज का भला नहीं हो सकता है। शर्मा ने कहा कि हम अकेले नहीं चल सकते है। हमें सब को साथ लेकर चलना होगा तभी हमें मजबूती मिलेगी। समय की मांग के अनुसार ही निर्णय किया जाता है। इस मौके पर गांव के सरपंच मांगे राम शर्मा ने कहा कि पांच मई को करनाल में होने वाले भगवान परशुराम जंयती समारोह में पूरे हलके से हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होगें। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में जोश का माहौल है। इस मौके पर प्रसिद्ध हरियाणवी गायक ईश्वर शर्मा व उनके ग्रुप ने भगवान परशुराम की जीवनी पर गीत गाकर सब का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रदीप कांबोज, करनाल ब्राहण धर्मशाला के प्रधान सुरेन्द्र शर्मा बड़ौता, सुशील गौतम, सुरेन्द्र शर्मा, सतपाल, ड़ा. सुभाष शर्मा, सुनील खेड़ा, जय नारायण शर्मा, बारू राम शर्मा, श्यामलाल नंबरदार, बीरबल शर्मा, सुरेश त्यागी सहित काफी संख्या में ब्राहण समाज के लोग व गांववासी मौजूद रहे।

Post Views: 162