प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना: रामकुमार कश्यप

152

विधायक रामकुमार कश्यप ने 73 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

इंद्री विजय कांबोज। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को बड़ागांव में लगभग 73 लाख रुपये की लागत से तीन चौपालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से जोगी चौपाल, 19.46 लाख रुपये की लागत से रोहिल्ला चौपाल और 38.76 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन चौपालों के निर्माण से गांव के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीणों में एकजुटता और आपसी सहयोग मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को शहरों जैसी बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश में नॉन-स्टॉप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी के मार्गदर्शन में विकास परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है और कार्यान्वयन में पारदर्शिता आई है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया जाए। प्रदेश सरकार हर वर्ग और हर तबके को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनका आमजन को सीधे तौर पर मिल रहा है।

इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल, सतीश राणा, नरेश प्रजापति, प्रधान जसबीर जोगी,  धर्मपाल कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि किशन, ब्लॉक समिति मेंबर मोहन, पूर्व सरपंच चरण सिंह, मास्टर राजेंद्र, नंदलाल, भगतु नंबरदार, दलसिंह, जगदीश जोगी, सुरजीत जोगी, डॉ पवन, मोहित, रामकिशन, विनोद मुंजाल, देवेंद्र भाटिया सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।