नारायणगढ़ से सोनिया व उसकी माता के साथ ली गई सेल्फी ने पाया पहला स्थान

15

इन्द्री विजय कांबोज।।
नागरिक अस्पताल इंद्री में हरियाली युवा संगठन द्वारा सेल्फी विद मदर मुहिम के तहत राज्य स्तरीय मेरी पहचान आपसे बेस्ट सेल्फी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि एस.एम.ओ डॉक्टर किरण गिरधर व ब्लॉक समिति चेयरमैन उषा कटारिया ओर समाज सेवी बलिंद्र कटारिया ओर वशिष्ट अतिथि सरपंच एसोशोयिन उप प्रधान श्याम सिंह व शशि कांबोज ने बतौर शिरकत की।जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाली युवा संगठन पदाधिकारी केहर सिंह और प्रवीन रामपुरा एवं मंच संचालन जोगिन्द्र कांबोज ने किया। संगठन पदाधिकारी नीरु देवी,रवि कुमार, लखपत ने आए हुए अतिथिगण का पुष्प देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में ने विजेताओं व सामाजिक कार्यों में सरहारनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। इस मौके पर नारायणगढ़ से सोनिया व उसकी माता के साथ ली गई सेल्फी ने पहला स्थान पाया। बुटानखेड़ी से विजय कुमार व उसकी सोमी देवी संग ली सेल्फी को दूसरा, मनक माजरा से रोशनी देवी एवं माता संतोष संग सेल्फी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यातिथि डॉक्टर किरण गिरधर ने कहा कि मां के प्रेम के आगे सृष्टि भी नतमस्तक है। ऐसे में मां प्रेम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। बलिंद्र कटारिया ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताए एवं आयोजन मां के प्रति प्रेम व आदरभाव को बढ़ाते है। सरपंच श्याम सिंह ने कहा कि इतिहास में अनेक महापुरुष हुए है, जिनकी पहचान उनकी मां से। होती है। मां की ममता का कोई मोल नहीं है।हरियाली युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजभान बुटानखेड़ी ने बताया कि सेल्फी विद मुहिम का उद्देश्य मां के प्रति बच्चों में प्रेम भावना को जींवत रखना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 63 प्रविशिष्टयां आई थी। प्रतियोगिता के लिए रखी शर्तों एवं नियमानुसार विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, पर्यावरण की हरियाली बढाऩे को हजार से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया है। नव वर्ष पर गरीब लोगो को कम्बल, गर्म कपड़े वितरण करता है।
मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व सेल्फी प्रतिभागी सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर राजदुलारी, नवीन कुमार मनीष कुमार , ब्रह्मजीत, प्रदीप कुमार सरपंच, सर्वजीत कौर, सरोज बाला, विजय कुमार, सुरेश अनेजा, नरेंद्र धूमसी, विजय लक्ष्मी,सोनिया, नीरज कुमार, मनोज कुमार, अनूप बिसवास, सुमन, सुनीता,पिंकी, राजपाल, अनवी, चरणजीत, दर्शन, नसीम,आदि मौजूद रहे।