बाबैन,12 मार्च (रवि कुमार): भाजपा पार्टी के द्वारा नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बाबैन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं के द्वारा लड्डू बांटे गए। बाबैन क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं मेंं खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कार्यकताओं ने मंगलवार को जगह जगह लडडू बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता विनोद सिंगला ने कहा कि पार्टी द्वारा नायब सैनी को मुख्यमंत्री नियुक्त करना एक सराहनीय कार्य किया है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इससे पार्टी के जनाधार मेें वृद्धि होगी। उनकी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा व गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा नए मुख्यमंत्री बनने से पार्टी के अंदर नया संचार होगा और आने वाले चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। इस मौके पर राजेश छलौदी, अवतार सिंह, नरेंद्र गोजरे, पुलकित गुप्ता, प्रिंस कलालमाजरा, कृष्ण रावल, प्रवीन रामशरणमाजरा, जोनी चकचानपुर व अन्य भाजपा के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।