
देश के तिंरगे के प्रति सम्मान ओर राष्ट्रभाव की महत्ता को बढ़ावा देना हर नागरिक का कत्र्तव्य है-सीमा देवी
दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गांव में निकाली तिंरगा यात्रा
इन्द्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला में आज स्कूली बच्चों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिंरगा यात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापिस स्कूल पंहुची। इस तिरंगा यात्रा को वरिष्ठ पत्रकार सीमा देवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। तिंरगा यात्रा में बच्चें अपने हाथों में तिरंगा झंडा उठाकर व देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर पत्रकार सीमा देवी ने कहा कि देश के तिंरगे के प्रति सम्मान ओर राष्ट्रभाव की महत्ता को बढ़ावा देना हर नागरिक का कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश में चलाई जा रही तिंरगा यात्राओं से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान ओर गर्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। हमें शहीदों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिएं।

दून स्कूल की प्रिसीपल अनु कांबोज ने बताया कि आज स्कूली बच्चों द्वारा पूरे गांव में तिंरगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि तिंरगा हमारे लिए मान सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिंरगा अभियान हमें अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है ओर हमें राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेवारी का अहसास भी करवाता है। उन्होंने सभी देशवासियों से इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लेने ओर अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। स्कूल के अध्यापक सुखदेव शर्मा ने कहा कि हर घर तिंरगा अभियान हर नागरिक के अंदर देशभक्ति की गहरी भावना को जगाने का काम करता है। हम सभी को अपने घरों में तिंरगा फहराकर राष्ट्र की एकता ओर अंखड़ता का संदेश देना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अनिल राणा, आशा शर्मा, नेहा शर्मा, रविन्द्र शर्मा, गीता, अनुपा कांबोज, आरती पांचाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।








