कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रद्द करके पिछड़े वर्ग को न्याय देने का कार्य किया है – कर्णदेव कांबोज

19

रादौर विजय कांबोज।।पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा बंगाल में 2010 के बाद सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि ममता बैनर्जी ने ओबीसी आरक्षण की सब कैटेगरी में मुस्लिम वर्ग को आरक्षण देकर ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय किया था। जिसे आज कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रद्द करके पिछड़े वर्ग को न्याय देने का कार्य किया है। भाजपा ने हमेशा ही धर्म के आधार पर आरक्षण देने के निर्णय का विरोध किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने हमेशा ही ममता बैनर्जी के धर्म के आधार पर आरक्षण देने के निर्णय का विरोध किया है। परंतु ममता बैनर्जी एक विशेष वर्ग के तुष्टिकरण में इतनी तल्लीन रहती है कि उन्हें दूसरे वर्गों, धर्मो की परवाह ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी का कहना कि वह उच्च न्यायालय के निर्णय को नहीं मानेगी, यह सरासर न्याय पालिका का अपमान है। एक जिम्मेदार उच्च पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा न्याय पालिका का अपमान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।