अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया श्रवण गोयल प्रधान व विनोद गोयल सर्वसम्मति से उप प्रधान चुने गए

23

बराड़ा (जयबीर राणा थंबड)
बराडा़- सढौरा मार्ग पर स्थित कस्बा की अग्रवाल धर्मशाला के परिसर में आज स्थानीय अग्रवाल सभा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्ति के चलते नई कार्यकारणी के गठन का निर्णय किया गया। सर्वप्रथम निवृत्तमान कार्यकारिणी प्रधान प्रमोद सिंगला ने गत दो वर्षों में किए गए सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम सहित आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।तत्पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए श्रवण गोयल , विनोद गोयल एवं राजेश गोयल उप प्रधान सचिव देवेंद्र गर्ग उर्फ हन्नी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता ,लेखा परीक्षक पद के लिए अजय जैन का चयन किया गया। नव नियुक्त प्रधान श्रवण गोयल ने निवृत्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए रक्तदान शिविर, निर्धन कन्या विवाह, वर्दी एवं जूतौं का वितरण तथा शयाम रसोई आदि धार्मिक, सामाजिक कार्यों को प्रारंभ करने एवं सफल संचालन हेतु इसे मील का पत्थर बताया।

प्रधान श्रवण गोयल ने सभी सदस्यों का उन पर जताए गए विश्वास तथा सौंपे गए उत्तरदायित्व के लिए धन्यवाद करते हुए सभी के सहयोग से उनकी आशा, आकांक्षाओं व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास जताया। उन्होंने भविष्य में आरंभ की जाने वाली सामाजिक तथा धार्मिक उत्सवों के मौके पर परियोजनाओं का खाता प्रस्तुत किया तथा सभी को सहयोग करने की अपील की ।इस मौके पर विकास गुप्ता जिला प्रधान वैश्य समाज ,डॉक्टर कुलदीप गुप्ता, राजेश सिंगला प्रधान गोविंद गौशाला, पूर्व पार्षद सुशील सिंगला ,पवन गुप्ता सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।